बांस के सहारे धार पार कर रहे ग्रामीण, आवाजाही में परेशानी
अररिया, जून 29 -- पलासी (ए.सं)। पलासी प्रखंड क्षेत्र के चौरी पंचायत के वार्ड नंबर 13 महादेवकोल गांव में सड़क और पुलिया (कलवर्ट) के अभाव को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीण वर्षों से बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं। इस कारण वार्ड के लोगों में भारी आक्रोश पनप रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि आजादी के वर्षों बाद भी गांव के लोग बांस के सहारे आवाजाही को विवश हैं। धार में पुलिया बनना जरूरी है। यह भी पढ़ें- ओखरगाड़ा के गुड़ुआ डोहर में ध्वस्त पुलिया का निर्माण नहींग्रामीणों की परेशानी स्थानीय ग्रामीण किरानंद मंडल, बसंती देवी,उर्मिला देवी, कमली देवी तथा सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र मंडल का कहना है कि गांव के लोगो को आवागमन के लिए मजबूरी में बांस के सहारे बने अस्थायी रास्ते का उपयोग करना पड़ता है। इससे रोजाना जान का जोखिम बना रहता है। खासकर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.