गंगापार, मार्च 11 -- देश व प्रदेश में चाहे जितने भी प्रगति व विकास हुए हों, लेकिन मांडा के विकास की असली तस्वीर मांडा क्षेत्र के दक्षिणी पहाड़ी गांवों में देखने को मिलती है। तमाम गांवों में आज भी सामान्य नहीं, बल्कि हाईवोल्टेज बिजली के तार विद्युत खंभों के बजाय बांस की लकड़ियों पर दौड़ते हैं। सड़क पर खुले में लगे ट्रांसफार्मर अक्सर तेज आवाज के साथ ध्वस्त हो जाते हैं। शिकायतों के बावजूद बजट की कमी बताकर विभागीय अधिकारी तमाम गांवों में बिजली के पोल नहीं पहुंचा पा रहे हैं। मांडा दक्षिणी पहाड़ी क्षेत्र के हाटा विद्युत उपकेंद्र के सोनबरसा , तिखुरी , बदौआ व शिवपुर , बेलहा कला गांव में बांस के पोल पर हाईवोल्टेज बिजली के तारों को दौड़ाया गया है। तेज हवा चलने पर अक्सर बांस की लकड़ियां हाईवोल्टेज तारों सहित जमींदोज हो जाते हैं। ग्रामीणों को हमेशा य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.