चतरा, अप्रैल 25 -- हंटरगंज निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के नावाडीह गांव बांस के बखार में गुरुवार देर शाम अचानक आग लग गया। आग का लपट काफी तेज होने के कारण आग तेजी से फैलने लगा। जिसके कारण अफरा तफरी का माहौल बन गया। आग को बुझाने के लिए ग्रामीणों का भीड़ जुट गया। मोटर जलाकर आग को 4 घंटे मशक्कत करने के बाद बुझाया गया। बांस का बखार गांव के मोहम्मद दानिश का था। आग लगने के कारण पूरा बाँस जलकर राख हो गया। इस अगलगी की घटना में पीड़ित को काफी नुकसान हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद हंटरगंज थाना के एसआई दिलीप यादव दलबल के साथ गांव पहुंचे और अगलगी की घटना की जानकारी लिया। यह भी पढ़ें- 17 माईल के जंगल में भीषण आग, बेजुबान जीव-जंतुओं की बढ़ी मुश्किलें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...