सिद्धार्थ, अप्रैल 28 -- मिश्रौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। आजादी के दशकों बाद भी खुनियांव क्षेत्र के दर्जनों गांव बुनियादी सुविधाओं से जूझ रहे हैं। इटवा-होरिलापुर प्रधानमंत्री सड़क से जुड़े कच्चे संपर्क मार्ग पर स्थित मिठौवा एचपी पेट्रोल पंप के दक्षिण, श्मशान घाट के पास बहने वाले परासी नाले पर आज तक स्थाई पुल नहीं बन सका है। नतीजा, ग्रामीण वर्षों से बांस-बल्लियों के सहारे बने अस्थाई पुल से जान जोखिम में डालकर आवागमन करने को मजबूर हैं। यह मार्ग कई गांवों को जोड़ता है, लेकिन पुल के अभाव में लोगों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं।परासी नाले के उत्तर में सिहुनिया, धनगढ़वा, उड़वलिया, सोनबरसा, कुकुर भुकवा, गौरडीह, करौंदा खालसा, पटियापार जैसे गांव बसे हैं जबकि दक्षिण में खैराखास, बनकटा, ओझवाजोत, महुवा, तलपुरवा, सेमरी और असंगवा समेत कई गांव स्थित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.