बाराबंकी, अप्रैल 2 -- जैदपुर। हरख ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम चांद पुरवा में गुरुवार की रात नौ बजे स्वामी दयाल की लकड़ी के बॉस की बाग में अज्ञात कारणों से आग लग गई। अचानक आग लगने की घटना के बाद ग्रामीण मौके पर पहंुचे और आग बुझाने की कोशिश करने लगे। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहंुची और आग पर काबू पाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...