बांस कारीगरों को 14 दिनी प्रशिक्षण शुरू, हुनर निखारने पर जोर
गुमला, जून 16 -- गुमला, प्रतिनिधि। मुख्यमंत्री लघु व कुटीर उद्यम विकास बोर्ड और नीड्स के संयुक्त तत्वावधान में कामडारा प्रखंड के पकरा गांव में बांस कारीगरों के लिए 14 दिनी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्रशिक्षण में कारीगरों को आधुनिक तकनीक के माध्यम से बांस उत्पादों की गुणवत्ता और आकर्षण बढ़ाने की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षकों ने कारीगरों को बताया कि पारंपरिक उत्पादों के साथ-साथ बाजार की मांग के अनुरूप उपयोगी और आकर्षक वस्तुएं तैयार कर बेहतर आय अर्जित की जा सकती है। प्रशिक्षण के दौरान उत्पादों को ग्रामीण बाजार के अलावा शहरी बाजारों की जरूरतों के अनुसार विकसित करने के गुर भी सिखाए जा रहे हैं।कार्यक्रम का उद्देश्य बांस कारीगरों के कौशल का विकास कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। मुख्यमंत्री लघु व कुटीर उद्यम विकास बोर्ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.