जौनपुर, जून 3 -- जौनपुर, संवाददाता। मीरगंज थाना क्षेत्र के रामपुर खुर्द गांव में सोमवार को ग्रामसभा की जमीन से बांस काटने को लेकर विवाद हो गया। उक्त गांव निवासी सचिन पुत्र बरसानेलाल जब बसकोठ से बांस काटने गया, तभी पड़ोसी गांव इमलिया के करीब दस दबंगों ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस मारपीट में सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि घटना की सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर तो आई,लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...