बांस काटने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल
सुपौल, मई 23 -- सरायगढ़, निज संवाददाता प्रखंड क्षेत्र के मुरली पंचायत वार्ड तीन में शनिवार को बांस काटने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार भागवत यादव के पड़ोसी शंभू यादव का बांस उनके घर की ओर झुक गया था। भागवत यादव ने कई बार बांस काटने को कहा, लेकिन ध्यान नहीं दिए जाने पर वह स्वयं बांस काटने लगे। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि शंभू यादव अपने सहयोगियों के साथ पहुंचकर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में 70 वर्षीय भागवत यादव , उनकी पत्नी 65 वर्षीय चंद्रकला देवी और 17 वर्षीय पोता विवेक कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- सरकारी खंभे का बल्ब तोड़ने पर विवाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी भपटियाही में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.