अररिया, मई 30 -- रानीगंज। एक संवाददाता। रानीगंज थाना क्षेत्र के खरसायी पंचायत अंतर्गत भिट्ठा गांव में पहले से चली आ रही भूमि विवाद में दबंगों ने महादलित परिवार के एक 65 वर्षीय वृद्ध की गला रेतकर हत्या कर दी। इस दौरान दहशत फैलाने के लिए घरों में आग लगा दी। मृतक बद्री ऋषि रानीगंज नगर पंचायत के बघूवा टोला निवासी स्व मंगल ऋषि का बेटा था। तत्कालिक घटना बांस काटने का विवाद बताया जा रहा है। घटना को लेकर मृतक की पुतोहू सरिता देवी ने बताया कि शुक्रवार दिन में बांस काटने को लेकर कुछ लोगों के साथ झगड़ा हुआ था। उस समय वे लोग रात में देख लेने की धमकी देकर चले गए। यह भी पढ़ें- दबंगो ने 65 वर्षीय वृद्ध की गला रेतकर की हत्या इसके बाद शुक्रवार की देर रात को करीब 12 बजे अचानक दस से 12 की संख्या में दबंग बाइक पर सवार होकर लाठी डंडे व धारदार हथियार लेकर आये औ...