झांसी, अप्रैल 30 -- लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए बांस के उत्पादों पर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें बांस के उपकरण दिए गए। रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी के उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय द्वारा वन उत्पादों के प्रसंस्करण एवं मूल्य वर्धन विषय पर एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. सुशील कुमार सिंह ने की। यह भी पढ़ें- कार्यशाला में विशेषज्ञों ने टिशू कल्चर के उपयोग व संभावनाओं पर डाला प्रकाशप्रशिक्षण का उद्देश्य अध्यक्षीय उद्बोधन में डॉ. सिंह ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि अतिरिक्त आमदनी बढ़ाने के लिए युवाओं की भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यह कार्य पारंपरिक रूप से किसानों द्वारा किया जाता रहा है, इसे अब वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाने की जरूरत है।...