रांची, जुलाई 10 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा है कि राज्य में बांस आधारित उद्योगों के विकास की अपार संभावनाएं हैं। यदि प्रभावी नीति, आधुनिक तकनीक, वित्तीय सहयोग और सुदृढ़ बाजार व्यवस्था का समन्वय किया जाए, तो झारखंड देश का अग्रणी बांस उत्पादक राज्य बन सकता है। इससे ग्रामीण आजीविका मजबूत होगी और महिला सशक्तिकरण को नई गति मिलेगी। मंत्री जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विस (एक्सआईएसएस) में नीड्स संस्था द्वारा यूरोपीय संघ समर्थित 'स्वशक्त' परियोजना के तहत आयोजित 'बैंबू इकोसिस्टम कॉन्क्लेव-2026' के नीति संवाद को संबोधित कर रही थीं। उन्होंने बताया कि हाल ही में नई दिल्ली में उद्योग, पर्यटन और आईटी क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण एमओयू किए गए हैं। जल, जंगल औ...