आजमगढ़, अप्रैल 14 -- आजमगढ़, संवाददाता। परिषदीय विद्यालयों में कक्षा तीन और चार में पढ़ने वाले बच्चों को पहली बार एनसीईआरटी की पुस्तक बांसुरी पढ़ने को मिलेगी। इसकी मदद से बच्चे चित्रकारी सीख सकेंगे। जिले में 2706 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। जिनमें पौने तीन लाख छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। नया सत्र शुरू होने के साथ ही किताबों का वितरण शुरू कर दिया गया है। बीएसए राजीव ने बताया कि अब तक कला की पढ़ाई बिना किताब के कराई जाती थी। जिससे दिक्कत आती थीं। इस बार से 'बांसुरी' पुस्तक के माध्यम से बच्चों को कला की विधिवत शिक्षा दी जाएगी। कला शिक्षण के लिए न्यूनतम 100 घंटे का सत्र तय किया गया है। यह भी पढ़ें- कक्षा आठवीं तक के बच्चे पढ़ंगे पाक्सो का पाठ जिसमें दृश्य कला, संगीत, नृत्य और अंग संचालन के चारों घटक शामिल हैं। कक्षा तीन की पुस्तक में 20 पाठ्यक्र...