प्रयागराज, मार्च 24 -- प्रयागराज, संवाददाता। प्रयाग संगीत समिति में चल रहे अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन की तीसरी शाम खास रही। सम्मेलन में अपनी विधा की प्रस्तुति देने के लिए पद्मश्री से सम्मानित पं. रोनू मजूमदार (बांसुरी) व पं. तरुण भट्टाचार्या (संतूर) मंच पर पहुंचे तो श्रोताओं ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया। दोनों कलाकारों की जुगलबंदी पर राग प्रस्तुति में आलाप, जोड़ व झाला की प्रस्तुति पर श्रोता मंत्रमुग्ध हो उठे। फिर बांसुरी व संतूर पर स्वर-लय के अद्भुत समन्वय के साथ झपताल व तीनताल की मनमोहक प्रस्तुति की।पद्मश्री नलिनी-कमलिनी ने राग मालकौस में निबद्ध शिव स्तुति पर आधारित होली नृत्य के जरिए आकर्षक भावभंगिमा में कथक की प्रस्तुति से समा बांधा। दिल्ली से आए वायलिन वादक पं. संतोष नाहर ने राग किरवानी में आलाप, जोड़ व झाला की प्रस्तुति की तो बी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.