सिद्धार्थ, मार्च 17 -- बांसी। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के दूसरे चरण में सोमवार को पूरे प्रदेश में 90 हजार परिवार को प्रथम किश्त एक लाख रुपए डीबीटी के माध्यम से जारी किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद बांसी में एक कार्यक्रम का आयोजन कर 276 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिया गया। इस दौरान ईओ जय प्रकाश सिंह यादव ने कहा कि इस योजना के तहत नगर पालिका परिषद बांसी के लाभार्थियों को पहली किश्त एक-एक लाख रुपया उनके खाते में दिया गया है। इस योजना से जिनके पास घर नहीं था उन्हें अपना घर मिल जाएगा। समाज के वंचितों और गरीबों को अपना मकान मिल जाएगा जो बहुत ही खुशी का मौका है। इस अवसर पर लिपिक जमील अहमद, अमरेंद्र कुमार, गिरीश पांडेय, इंजीनियर विशाल पाठक, सभासद ध्रुवचंद्र, शाकिर अली आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...