सिद्धार्थ, जून 27 -- बांसी। बांसी कस्बे के साथ ग्रामीण अंचल में शुक्रवार को मोहर्रम परंपरागत तरीके से मनाया गया। हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में ताजिया का जलूस निकाला गया। नगर क्षेत्र के सभी इमाम चौक पर गुरुवार की रात में ताजिया रखा गया। इसके बाद शुक्रवार को कस्बे के शास्त्रीनगर वार्ड में स्थित इमाम चौक से ताजिया का जलूस निकला जो अकबरनगर, श्यामनगर, टेकधरनगर, राजेंद्रनगर, आर्यनगर होते हुए पटेलनगर में स्थित इमामबाड़ा में पहुंचकर समाप्त हुआ। जलूस में मोहम्मद इदरीश पटवारी, इब्राहिम शेख ,इसरार अहमद ,सदर ए आलम, नबीउल्लाह, मुस्तकीम, रमजान, जौहर, शमशाद अली पांचू, सईद, मुजम्मिल, मोनू सलमानी आदि शामिल हुए। यह भी पढ़ें- अकीदत और अमन के माहौल में निकाले गए ताजियों के जुलूस इस अवसर पर एसडीएम शशांक शेखर राय, सीओ शुबेंदु सिंह, कोतवाली प्रभारी मृत्यु...