सिद्धार्थ, मई 11 -- बांसी (सिद्धार्थनगर), हिन्दुस्तान टीम। बांसी नगर पालिका अध्यक्ष एवं सपा महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय महासचिव चमन आरा की गाड़ी पर रविवार की देर रात बाराबंकी के पास तीन बाइक पर सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। इसमें चेयरमैन बाल-बाल बच गईं। हालांकि उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई।चेयरमैन चमन आरा ने बताया कि वह रविवार की रात करीब दो बजे इलाज कराने लखनऊ जा रही थीं। इसी दौरान बाराबंकी के पास उनकी गाड़ी पर तीन बाइक पर सवार अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने उनकी कार पर ईंट-पत्थर और डंडों से ताबड़तोड़ हमला किया। इससे गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। यह भी पढ़ें- मारपीट के मामले में एक माह बाद भी कार्रवाई नहीं, एसएसपी से शिकायत चालक की सतर्कता से किसी तरह उनकी जान बच सकी।उन्होंने बताया कि माम...