सिद्धार्थ, मई 22 -- बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। आदर्श व्यापार मंडल बांसी की तरफ से मंडलायुक्त/विहित प्राधिकारी अधिकारी नगर निकाय, डीएम के नाम संबोधित ज्ञापन सांसद जगदंबिका पाल के विधानसभा प्रभारी प्रिंस शर्मा को सौंपा गया। यह ज्ञापन व्यापार मण्डल के कैम्प कार्यालय पर दिया गया। जिसमें नगर पालिका परिषद बांसी की सीमा विस्तार एवं परिसीमन की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण कराने की मांग की गई।सौंप ज्ञापन में कहा गया कि नगर पालिका परिषद बांसी की जनसंख्या वृद्धि, व्यापारिक गतिविधियों के विस्तार तथा आसपास के गांवों के शहरीकरण को देखते हुए सीमा विस्तार अत्यंत आवश्यक है। रेलवे स्टेशन, मालगोदाम सहित आसपास के क्षेत्रों को नगर पालिका सुविधाओं से जोड़ने तथा पार्क, स्टेडियम, आवासीय एवं गैर आवासीय शैक्षिक संस्थानों सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए सरकारी भूमि की...