बांसा पहाड़ स्टेशन में सुविधाएं न होने पर यात्रियों ने काटा हंगामा, ट्रेन रोकने का प्रयास
चित्रकूट, मार्च 18 -- मानिकपुर, संवाददाता।मुंबई-हावडा रेल मार्ग में करीब 14 घंटे देरी से चल रही बेंगलुरु-दानापुर स्पेशल ट्रेन को बांसा पहाड़ रेलवे स्टेशन में रोके जाने के बाद यहां सुविधाओं का अभाव होने से गुस्साए यात्रियों ने हंगामा किया। दूसरी लाइन से गुजर रही जनता एक्सप्रेस को यात्रियों ने रोकने का प्रयास भी किया। सूचना पर जीआरपी, आरपीएफ के साथ ही सिविल पुलिस पहुंची। किसी तरह तीनो फोर्स ने हंगामा कर रहे यात्रियों को समझाया। करीब दो घंटे बाद बेंगलुरु-दानापुर स्पेशल ट्रेन आगे लिए रवाना हो सकी। बेंगलुरु से दानापुर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन को जबलपुर डिवीजन के बांसा पहाड़ स्टेशन से मंगलवार की देर शाम करीब 9:40 बजे गुजरना था। लेकिन यह ट्रेन लगातार लेट होती गई और बुधवार को दोपहर 12 बजे बांसा पहाड़ रेलवे स्टेशन पहुंची। मानिकपुर जंक्शन के आउटर स्टेशन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.