रांची, मार्च 29 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। मुरी ओपी क्षेत्र के बांसारूली गांव के जामटोला निवासी स्व. अजय महतो की 24 वर्षीय बेटी मंजू कुमारी की कुएं में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जरूरी कार्रवाई कर रही है। मृतिका का भाई प्रथम महतो ने बताया कि शनिवार शाम को घर पर शोच जाने की बात कह कर घर से निकली थी। काफी देर घर नहीं पहुंचने पर घर के आसपास खोजने लगे तभी पास ही एक कुएं पर देखा तो शव पड़ा था। माना जा रहा है कि वह पानी भरने के दौरान गिर गई होगी। उसकी दिमागी हालात खराब बताई जाती है। मुरी ओपी में इस संबंध में एक यूडी केस दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...