दुमका, अप्रैल 13 -- गोपीकांदर, प्रतिनिधि। पाकुड़ जिला के लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के झामुमो विधायक हेमलाल मुर्मू ने दुर्गा मंदिर के समीप बांसलोई नदी पर 8.33 करोड़ की लागत से बनने वाले हाई-लेवल ब्रिज के निर्माण कार्य का रविवार को शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक श्री मुर्मू ने अपने संबोधन में कहा कि 8.33 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल की मांग लंबे समय से की जा रही थी। अब यह पुल आम लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा। साथ ही विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार तेजी से विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। विधायक श्री मुर्मू ने आगे कहा कि पुल निर्माण से न केवल क्षेत्र के गांवों के बीच संपर्क बेहतर होगा, बल्कि व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी आसान हो जाएगी। अब ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.