बलिया, जून 7 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत बांसडीह को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए चेयरमैन सुनील कुमार सिंह और सभासदों के नेतृत्व में 'स्वच्छता अभियान फेज-1' के तहत विशेष कार्य योजना तैयार की गई है। अभियान का शुभारंभ सोमवार को बांसडीह बड़ी बाजार से होगा। शनिवार को मीडिया से बातचीत में चेयरमैन ने कहा कि व्यापारियों व आमलोगों के सहयोग से बाजार क्षेत्र में स्वच्छता की नई मिसाल कायम की जाएगी। भविष्य में इसे सभी 15 वार्डों तक पहुंचाया जाएगा।चेयरमैन ने बताया कि प्रथम चरण में बांसडीह बाजार के लगभग चार सौ दुकानदारों एवं सड़क किनारे ठेला लगाने वाले वेंडरों को अभियान से जोड़ा जाएगा। यह भी पढ़ें- पर्यावरण दिवस: सप्ताह भर चलेगा स्वच्छता अभियान,आयोजित होंगी विभिन्न गतिविधियां नपं की ओर से सभी दुकानदारों को 50-50 लीटर क्षमता के डस्टबिन उपलब...