बलिया, मार्च 30 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन, बांसडीह विधानसभा के प्रथम विधायक व बांसडीह इंटर कालेज के संस्थापक ठाकुर बैजनाथ सिंह की 38वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को बांसडीह इंटर कालेज में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। सबसे पहले मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह ने स्व सिंह के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर, माल्यार्पण कर तथा दीप जलाकर श्रद्धांजलि दी। साथ ही अन्य लोगों ने स्व.सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।इस दौरान मुख्य अतिथि ने कहा कि स्व सिंह बांसडीह क्षेत्र के धरोहर थे, उनके पदचिन्हों पर चलना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। बताया कि उनके द्वारा बांसडीह इंटर कालेज की स्थापना, सिंचाई के लिए नहर निर्माण आदि विकास कार्य आज भी याद किया जाता है। उन्होंने हमेशा गरीबों की सेवा किया। विशिष्ट अतिथि अख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.