सिमडेगा, मई 23 -- बांसजोर, प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह ने प्रखंड भ्रमण के दौरान प्रखंड परिसर में आयोजित जनता दरबार एवं जनसंवाद कार्यक्रम में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान का निर्देश दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं और मांगें प्रशासन के समक्ष रखीं। जनता दरबार में ग्रामीणों ने पीसीसी सड़क निर्माण, पेयजल सुविधा, राशन कार्ड निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अबुआ आवास योजना का लाभ, भूमि विवादों के निपटारे, मोबाइल टावर स्थापना, पुल निर्माण, डीप बोरिंग, जलमीनार, चापाकल, विद्यालय भवन मरम्मत और आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण से संबंधित आवेदन सौंपे। बांसजोर पंचायत के आदेरकुम्बा और बराईबेड़ा गांव के ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा एवं आंगनबाड़ी केंद्र भवन की मांग उठा...