धनबाद, मार्च 11 -- मदनाडीह स्थित जीबीवीएनएल के बांसजोड़ा आरएस में सोमवार की देर रात 6.6 के 3.15 एमवीए के आइडल ट्रांसफॉर्मर चुराने की कोशिश की। चोरों ने ट्रांसफॉर्मर का ढक्कन खोल दिया और उसमें लगे कीमती पार्ट्स निकालने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान रात्रि पाली में ड्यूटी पर तैनात कर्मी अयाज अंसारी और दिनेश वर्मा को संदिग्ध आहट सुनाई दी। शक होने पर तत्काल लोयाबाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आने की खबर मिलते ही अपराधी मौके से भाग निकले। इस संबंध में एसडीओ राकेश महतो ने बताया कि ट्रांसफॉर्मर के ढक्कन को फिलहाल वेल्डिंग कर सुरक्षित कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...