बांसजोड़ा कांड के खिलाफ एक से 12 तक आजसू का प्रखंडों में मशाल जुलूस
धनबाद, मई 31 -- लोयाबाद के बांसजोड़ा कांड को लेकर आजसू जांच दल 2 जून को केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो को जांच रिपोर्ट सौंपेगा। हीरालाल महतो व रजनी रवानी पर हमले एवं मुकदमों के विरोध में पार्टी संघर्ष तेज करेगी। शनिवार को आठ लेन रोड स्थित एक मैरेज हॉल में धनबाद, बोकारो व गिरिडीह के आजसू नेताओं की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ लंबोदर महतो व केंद्रीय उपाध्यक्ष विशिष्ठ अतिथि प्रवीण प्रभाकर थे। डॉ लंबोदर ने कहा कि माफिया राज, जानलेवा हमले, अवैध कोयला खनन एवं झूठा मुकदमा दर्ज करने के विरुद्ध में एक से लेकर 12 तक धनबाद के सभी प्रखंडों में मशाल जुलूस निकालकर विरोध मार्च किया जाएगा। यह भी पढ़ें- झारखंड आंदोलनकारियों का आर-पार का ऐलान, 10 जून से मुख्यमंत्री आवास घेराव, आमरण अनशन व आत्मदाह आंदो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.