गोपालगंज, अप्रैल 2 -- गोपालगंज/सिधवलिया। हमारे संवाददाता जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के बांसघाट मसूरिया गांव में गुरुवार की सुबह दरवाजे के समीप खेल रहे एक चार वर्षीय बच्चे की मौत स्कूली वैन से कुचलकर हो गई। बच्चे की मौत के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। इसके बाद परिवार के सदस्यों व ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने स्कूली वैन के चालक को पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दी। ग्रामीणों ने स्कूली वैन में तोड़फोड़ भी की। घटना की सूचना मिलने के बाद महम्मदपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इसके बाद लोगों के चंगुल से स्कूली वैन के चालक को पुलिस ने छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। गुस्साए ग्रामीणों को समझा-बुझाकर पुलिस ने उन्हें शांत कराया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बांसघाट मसूरिया गांव के अ...