गोरखपुर, मार्च 19 -- बांसगांव। बांसगांव थाना क्षेत्र में दुकान में घुसकर दुकानदार पर जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भिजवा दिया। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम भीटी तिवारी में 17 मार्च को शनि विश्वकर्मा अपनी दुकान पर काम कर रहा था। इसी दौरान गांव का ही शक्ति तिवारी पुत्र स्वर्गीय पुरुषोत्तम तिवारी दुकान में घुस आया और लाठी, डंडा व रॉड से उस पर हमला कर दिया। हमले में शनि को सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गया। घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 191(2), 109(1), 115(2), 352, 351(3) व 333 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। उप निरीक्षक विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भिजवा दिया।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.