गोरखपुर, मार्च 18 -- बांसगांव, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत बांसगांव के लिए महामहिम राज्यपाल द्वारा तीन नए सभासदों का मनोनयन किए जाने पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। राज्यपाल द्वारा प्रमोद त्रिपाठी, घनश्याम गुप्ता तथा अविनाश सिंह 'अन्नू' को सभासद नामित किया गया है। जानकारी मिलते ही स्थानीय भाजपाइयों ने हर्ष व्यक्त करते हुए एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने इसे पार्टी की नीतियों एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम बताते हुए नव-नामित सभासदों को बधाई दी। भाजपा नेताओं ने आशा जताई कि तीनों सभासद नगर पंचायत के विकास कार्यों को गति देंगे और जनता की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रीति सिंह के प्रतिनिधि विजय सिंह बबलू, सिविल बार एसोसि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.