बांसगांव में तिहरा हत्याकांड, छोटे भाई ने बड़े भाई, भाभी और मासूम बेटे की हत्या की
गोरखपुर, जून 22 -- गोरखपुर, शिवम सिंह । बांसगांव थाना क्षेत्र में रविवार देर रात हुए तिहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया। एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि 16 वर्षीय छोटे भाई ने अपने बड़े भाई, भाभी और उनके तीन वर्षीय बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। मृतकों की पहचान अमित गुप्ता, उनकी पत्नी रंजना गुप्ता और उनके तीन वर्षीय पुत्र रेयान गुप्ता के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात करीब तीन बजे तीनों घर के एक कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। वारदात इतनी भयावह थी कि तीनों को संभलने का भी मौका नहीं मिला। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. कौ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.