गोरखपुर, फरवरी 8 -- बांसगांव, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम भुसवल में बाउंड्रीवाल के भीतर खड़ी गिट्टी लदी ट्रॉली चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित शक्ति सिंह पुत्र स्व. राम प्रताप सिंह ने थाने में तहरीर देकर नामजद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर के अनुसार, 5 फरवरी को वह देवरिया में एक शादी समारोह में गया था। इसी दौरान करहल निवासी जितेंद्र यादव और ग्राम भुसवल निवासी झिंकाऊ यादव अपने अज्ञात साथियों के साथ बाउंड्री में घुसकर दरवाजे पर खड़ी ट्रॉली चोरी कर ले गए। घर लौटने पर ग्रामीणों से घटना की जानकारी हुई, जिससे उसे भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.