बांसगांव में गोशाला में सो रहे युवक की धारदार हथियार से हत्या
गोरखपुर, सितम्बर 17 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता बांसगांव थाना क्षेत्र के जयंतीपुर गांव में गोशाला में सो रहे 22 वर्षीय युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वारदात की जानकारी होने पर गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।मृतक की पहचान कार्तिकेय उर्फ शुभम मिश्रा (22) पुत्र स्वदेश मिश्रा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कार्तिकेय गांव में स्थित अपनी गोशाला में सो रहा था। रात में अज्ञात हमलावरों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।सुबह घटना की जानकारी होने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर बांसगांव पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और आसपास के लोगों से जानकारी ली। पुलिस ने हत्या के कारणों और हमलावरों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.