गोरखपुर, मार्च 11 -- बांसगांव,हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के धोबौली गांव के समीप शिउवां मार्ग पर सोमवार की रात सरिया लदी ट्रैक्टर-ट्राली के पलट जाने से एक मजदूरी की दबकर मौत हो गई जबकि चालक फरार हो गया। जानकारी के मुताबिक, सोमवार की रात में गीडा स्थित एक फैक्ट्री से सरिया लाद कर एक ट्रैक्टर-ट्राली बांसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम सिसवा उर्फ शिउवां गांव को जा रहा था। रात करीब 11 बजे के आसपास वह बांसगांव-माल्हनपार मार्ग पर सिसवा उर्फ शिउंवा गांव को जाने वाले मार्ग करीब 300 मीटर आगे बढ़ा था कि गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे ट्राली पर सवार एक मजदूर की दबकर मौके पर मौत हो गई। इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार सिंह तथा चौकी इंचार्ज माल्हनपार धर्मवीर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मजदूर को एंबुलेंस से बांसगांव सीएचसी पहुंचाया, जहां डाक्टर ने उसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.