बांबे-मद्रास छोड़ कानपुर आईआईटी में टॉपर महरुफ ने लिया दाखिला, जेईई में हासिल की है 32वीं रैंक
कानपुर। प्रमुख संवाददाता, जुलाई 22 -- सोशल मीडिया पर वायरल जुड़वा भाइयों ने आखिरकार आईआईटी कानपुर को चुन लिया है। जेईई एडवांस्ड में आल इंडिया 32वीं रैंक प्राप्त करने वाले महरुफ अहमद खान ने अपने जुड़वा भाई के साथ पढ़ने के लिए आईआईटी बांबे और आईआईटी मद्रास को दरकिनार कर आईआईटी कानपुर में प्रवेश लिया है। दोनों भाइयों ने कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में दाखिला लिया है। महरुफ के भाई मसरुर की जेईई एडवांस्ड में आल इंडिया 169वीं रैंक आई है। जुड़वा भाइयों की पसंद ने आईआईटी कानपुर में भी छह साल के टॉप-100 रैंकर्स के प्रवेश के सूखे को खत्म कर दिया है। आईआईटी कानपुर में कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में दाखिला लेने वाले महरुफ और मसरुर ने पिछले दस वर्षों में नया रिकॉर्ड बनाया है। 2015 के बाद पहली बार 32वीं रैंक वाले अभ्यर्थी ने प्रवेश लिया है। वहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.