वाराणसी, अप्रैल 8 -- वाराणसी। नरौरा बांध से पानी छोड़ने से मंगलवार को गंगा के जलस्तर में दो से ढाई फीट वृद्धि दर्ज की गई। इससे तटवर्ती इलाकों में हलचल बढ़ गई है। हालांकि इससे दिनचर्या पर कोई असर नहीं पड़ा है। पानी बढ़ने से चार से पांच सीढ़ियां डूब गई। चूंकि इस समय गंगा काफी नीचे हैं, इसलिए केवल तटवर्ती लोग ही इसे समझ पाए। नाविकों ने बताया कि विगत कई वर्षों से इस दरम्यान गंगा में पानी छोड़ा जाता है। उधर, केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक नरौरा बांध से करीब 15000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बुधवार तक पानी कम हो जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.