बिजनौर, जुलाई 26 -- सिंचाई विभाग के प्रशिक्षु अभियंताओं ने बांध भ्रमण करके बांध निर्माण सम्बंधी तकनीकी जानकारी हासिल की।रविवार को ओखला स्थित राज्य अभियंत्रण अकादमी के प्रशिक्षु अभियंताओं का दल यहां स्थित रामगंगा बांध पर पंहुचा। अकादमी के प्रशिक्षक (एई) रियाज अहमद की अगुआई में पंहुचे दल में दर्जनभर से अधिक अभियंता शामिल थे। प्रशिक्षु अभियंताओं ने रामगंगा बांध का गहनता पूर्वक भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बांध निर्माण सम्बंधी तकनीकी जानकारी हासिल की। इसके अलावा बांध निर्माण में प्रयुक्त तत्कालीन तकनीक सहित विभिन्न पहलुओं पर मंथन कर विस्तृत रूप से चर्चा की। बता दें कि 3 माह के प्रशिक्षण के तहत सिविल सहायक अभियंताओं द्वारा फील्ड विजिट के लिए रामगंगा बांध का भ्रमण किया गया। रामगंगा बांध पर तैनात सिंचाई विभाग यूपी के एमडी जोशी, धनंजय कुमार (एई)...