भागलपुर, फरवरी 17 -- बाथ थाना अंतर्गत नयागांव पंचायत में कौवों की मौत से ग्रामीणों में दहशत बरकरार है। सोमवार को भी नयागांव पंचायत के बांध बहियार में एक दर्जन कौवे मृत पाए गए। बताया गया कि पांच दिनों से कौवा की मौत अचानक हो रही है। मुखिया संजीव कुमार ने बताया कि कौवा की मौत को लेकर टीभीओ कटहरा पहुंच कर जांच किए। इधर, टीभीओ कटहरा डॉ. पंकज कुमार ने बताया कि वस्तु स्थिति की जानकारी स्थल पर पहुंच कर ली गई। जिला टीम सैंपल लेकर लैब भेजेगी। जांच के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.