बांध प्रभावितों पर मुकदमे दर्ज करना अन्याय, लंबित मांगों पर सरकार जवाब दे: चौहान
विकासनगर, जुलाई 7 -- लखवाड़ बांध प्रभावित क्षेत्र के किसानों ने उचित मुआवजा, पुनर्वास और रोजगार नहीं मिलने पर आक्रोश जताया है। प्रभावितों का कहना है कि उनकी जायज मांगों को उठाने के बजाय उन पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं, जो पूरी तरह अनुचित है। लखवाड़ बांध प्रभावित, विस्थापित अनुसूचित जाति जनजाति जनकल्याण समिति एवं पूर्व अध्यक्ष कृषि उत्पादन मंडी समिति चकराता के अध्यक्ष जगमोहन सिंह चौहान ने कहा कि सरकार ने 101.50 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर अनुग्रह सहायता राशि देने का निर्णय लिया था, लेकिन प्रभावित किसानों ने इसे अपर्याप्त बताते हुए बैंक ब्याज दर के आधार पर मुआवजा देने की मांग की थी, जो अब भी लंबित है। उन्होंने आरोप लगाया कि जल विद्युत निगम और सरकार के स्तर पर कई मांगें वर्षों से अधूरी हैं, जबकि प्रभावित किसान हमेशा शांतिपूर्ण और संवैधानि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.