बांध टूटा और फैल गया दर्जनों गांवों में पानी,मची अफरातफरी
छपरा, अक्टूबर 1 -- सांसद-विधायक ने लिया जायजा पानापुर, एक संवाददाता। प्रखंड के सरौजा भगवानपुर गांव के समीप सारण तटबंध टूटते ही पानी तेज धार के साथ निचले इलाकों में फैलने लगा। सरौजा भगवानपुर, पृथ्वीपुर, सतजोड़ा, चकिया, करचोलिया समेत दर्जनों गांवों में बाढ़ का पानी तेजी से प्रवेश कर गया। इससे इलाके में अफरातफरी मच गई। लोग जरूरी सामान, मवेशियों और परिवार के सदस्यों के साथ सुरक्षित व ऊंचे स्थानों की ओर पलायन करने लगे। तटबंध टूटने के बाद पानी की रफ्तार इतनी तेज रही कि रिहाइशी इलाकों के साथ खेत भी जलमग्न होने लगे। सतजोड़ा, चकिया और भगवानपुर की ओर पानी तेजी से फैलने से ग्रामीणों में दहशत है। बाढ़ की आशंका को देखते हुए किसान धान और मक्के की फसल काटकर सुरक्षित करने में जुट गए हैं। वहीं, प्रखंड मुख्यालय स्थित पेट्रोल पंपों पर भी ईंधन लेने के लिए लं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.