बांधों से पानी की मात्रा में आई कमी, जलस्तर भी धीरे-धीरे हो रहा कम
फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 31 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता।जनपद के तटीय इलाकों में कहर बरपा रही गंगा से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। क्योंकि बांधो से पानी की मात्रा में कमीं कर दी गयी है। इससे जलस्तर भी धीरे धीरे कम हो रहा है। रविवार की शाम को गंगा का जलस्तर कम होकर 136.80 मीटर पर पहुंच गया जो कि चेतावनी बिंदु से 20 सेंटीमीटर ऊपर है और खतरे के निशान से 30 सेंटीमीटर नीचे है। रामगंगा के जलस्तर में भी कमीं आ रही है। जिस तरह से बांधों से पानी की मात्रा में कमीं की जा रही है उससे उम्मीद है कि जलस्तर देर सवेर और भी कम हो जाएगा। यह भी पढ़ें- गंगा का जलस्तर घटा पर कम नहीं हुई आफत रविवार की शाम को गंगा का जलस्तर कम होकर 136.80 मीटर पर रहा और रामगंगा का जलस्तर कम होकर 135.80 मीटर पर पहुंच गया। नरौरा, हरिद्वार और बिजनौर बांधों से गंगा में जो पानी पास किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.