बांधों के पानी से हजारों बीघा तिल की फसल जलमग्न
हमीरपुर, अगस्त 25 -- भरुआ सुमेरपुर। कम्हरिया बंधी और मौदहा बांध से छोड़े गए पानी ने इंगोहटा क्षेत्र के किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पानी के तेज बहाव और जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने से इंगोहटा सहित आसपास के कई गांवों के खेत जलमग्न हो गए हैं। खेतों में खड़ी हजारों बीघा तिल की फसल पानी में डूबने से किसानों को भारी नुकसान की आशंका है। इंगोहटा, अछरेला, बहरेला, रोहारी और पाटनपुर गांवों के खेतों में कई दिनों से पानी भरा होने के कारण बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। जलभराव के चलते तिल के पौधे गलने लगे हैं। इंगोहटा गांव के किसान राजेंद्र पाल सिंह परिहार की 50 बीघा, शेरपाल सिंह उर्फ लाला परिहार की 50 बीघा, विक्रम सिंह की 25 बीघा, साधुराम प्रजापति की 25 बीघा, सुखलाल प्रजापति की 16 बीघा, सुरेंद्रपाल सिंह की 10 बीघा, वृंदावन पाल की 10 बीघा, बल्लू ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.