मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 3 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में गंडक नदी में आई विनाशकारी बाढ़ से दो जगह बांध टूट गए थे। स्थानीय लोगों के अलावा नदी जल प्रबंधन विशेषज्ञ इसे जल संसाधन विभाग की स्थिति की भयावहता का आकलन करने में चूक बता रहे हैं। इनके अनुसार, बैराज से पानी छोड़ जाने और उसके कारण जिले में बांधों पर पड़नेवाले दबाव का सही आकलन नहीं कर पाना ही बांधों के टूटने का प्रमुख कारण है। वहीं, विभागीय अधिकारी टूटे बांधों का जिक्र विभाग की सूची नहीं होने की बात कह पल्ला झाड़ने में जुटे हैं。

बांधों की खराब स्थिति जयमल डुमरी के सामाजिक कार्यकर्ता विधान चंद्र यादव ने बताया कि बांध की खराब स्थिति की जानकारी कई बार जिला प्रशासन और जल संसाधन विभाग के स्थानीय अधिकारियों को दी गई थी। लेकिन, पिछले एक दशक में मरम्मत नहीं कराई गई। यहीं नहीं, यहां नदी क...