बांधुर तिराहे पर हुआ गड्ढा दे रहा दुर्घटनाओं को दावत
हमीरपुर, मार्च 28 -- बिवांर, संवाददाता। सड़क के बीच से तिराहा के पास नाला की स्लैब टूट जाने से भारी भरकम गड्ढा हो गया है। वाहन चालकों को आने-जाने परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खुला पड़ा गड्ढा दुर्घटनाओं को दावत दे रहा है। कस्बा बिवांर के बांधुर तिराहा से हर दिन सैकड़ो वाहनों का सरीला-जलालपुर के लिए आना-जाना बना रहता है। तिराहा के पास भारी भरकम नाला सड़क के बीच से निकला है। एक माह पहले नाला की स्लैब टूट जाने से पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं के आदेश से ठेकेदार ने मरम्मत करा दी थी। मगर उसी स्थान पर दस दिन पूर्व फिर से नाला की स्लैब टूट गई है। रोड के बीच में खुला पड़ा भारी भरकम गड्ढा से वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। पीडब्लूडी के चौकीदार रामबालक वर्मा ने समस्या से ठेकेदार को अवगत कराया था। जिस पर उसने दो दिन में मरम्मत करान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.