हमीरपुर, अप्रैल 25 -- बिवांर। ग्राम पंचायत बांधुर बुजुर्ग के पंचायत कार्यालय में ताला लटका रहने से ग्रामीण परेशान घूम रहे हैं। यहां तैनात पंचायत सहायक अजय कुमार कभी कभार ही नजर आते हैं। जिससे आय, जाति निवास व जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र के साथ परिवार रजिस्टर की नकल लेने वाले परेशान घूमते रहते हैं। सचिव रामदत्त यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनके पास तीन गांवों का चार्ज है और विकास खंड मुस्करा में मीटिंग भी आए दिन होती रहती है इसलिए रोज़ नहीं आ सकते। ग्राम प्रधान अमरुद्दीन नेे बताया कि पंचायत सहायक अजय कुमार को कई बार नोटिस भी दी गई है। लेकिन उसकी आदतों में कोई सुधार नहीं है। मार्च माह का वेतन भी रोक दिया और पंचायत कार्यालय न खोलने से सहायक पंचायत अधिकारी मुस्करा को भी अवगत करा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.