बरेली, मई 26 -- पीलीभीत। बीसलपुर में अपराहन के वक्त हादसा हो गया। अधिवक्ता के घर लिंटर का झूला बांधते समय पूरा निर्माण भर भरा कर ढह गया। जिससे एक श्रमिक की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बीसलपुर के मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में एक अधिवक्ता के घर का निर्माण कार्य चल रहा था। इसमें मजदूर लिंटर डालने के लिए झूला बांध रहे थे। यहां पर श्रमिक काम में लगे हुए थे। लिंटर का झूला अचानक भरभरा कर गिर गया। हादसे में दुगीपुर बडगवां पटेलनगर निवासी रामचंद्र लाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य दो को घायलाअवस्था में अस्पताल भेजा गया है। परिजनों में जानकारी के बाद कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...