बांधडीह : नक्सली गतिविधियां बढ़ीं, 4 साल से बंद पुलिस पिकेट खोलने की तैयारी
घाटशिला, जुलाई 14 -- घाटशिला, संवाददाता। सारंडा के जंगलों से नक्सलियों को अभियान चलाकर खदेड़े जाने के बाद अब उनकी गतिविधियां घाटशिला क्षेत्र में बढ़ने लगी हैं। उनके मंसूबों पर पानी फेरने को लेकर पुलिस पिकेट(2022 से बंद) की पुन: स्थापना को लेकर चहल-पहल शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, वर्तमान में घाटशिला थाना क्षेत्र के कालचित्ति पंचायत के बांधडीह गांव में पिछले चार सालों से बंद पड़े पिकेट को पुलिस द्वारा तीन-चार दिनों से युद्ध स्तर पर साफ-सफाई का काम कराया जा रहा है। साथ ही उसके रखरखाव को लेकर सारी तैयारी की जा रही है, इतना ही नहीं समय-समय पर थाना प्रभारी राजेन्द्र कुमार मुंडा द्वारा इसका जायजा भी लिया जा रहा है।
2007-08 तक हुए कई नक्सली हमले गौरतलब है कि घाटशिला थाना क्षेत्र की कालचित्ति पंचायत के दिघा गांव में नक्सलियों द्वारा वर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.