रांची, जनवरी 25 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। शहर के वार्ड संख्या छह में दो एकड़ से अधिक रकबे वाली जमीन पर तीन भवन और चहारदीवारी अतिक्रमण में पाए गए। निगम के भू-संपदा कोषांग व बड़गाईं अंचल कार्यालय की टीम ने बांधगाड़ी में प्लॉट संख्या 537, खाता संख्या 169 और रकबा 2.02 एकड़ की मापी की तो मामला पकड़ में आया। इसके बाद कोषांग ने अंचलकर्मी को प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया गया। टीम ने बांधगाड़ी क्षेत्र में सरकारी भूमि, मुख्य मार्ग, दुकान एवं भवनों की मापी की। अब टीम शेष मापी जल्द करेगी। बताया गया कि सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे व अतिक्रमण का पता लगाने के लिए कार्रवाई चल रही है। निगम प्रशासक सुशांत गौरव ने कहा है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का बड़े पैमाने पर उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.