रांची, जून 4 -- रांची। खेलगांव थाना क्षेत्र के डुमरदगा सैनिक कॉलोनी निवासी नेहा कुमारी नामक महिला तेज रफ्तार कार के धक्के से घायल हो गई। इस संबंध में कार चालक पर सदर थाना में केस दर्ज हुआ है। बताया कि पिछले दिन वह स्कूटी से कोकर जा रही थी। तभी बांधगाड़ी के पास पीछे से आई कार ने स्कूटी में धक्का मार दिया। इससे वह अचेत होकर सड़क पर गिर गई और कार चालक मौक से फरार हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...