बदायूं, मई 11 -- गर्मी के सीजन में ट्रेनों में उमड़ रही भारी भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने यात्रियों को सौगात दी है। बांद्रा टर्मिनस से गोरखपुर के बीच एक विशेष अनारक्षित ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन कासगंज और बरेली सिटी स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे बदायूं के उन क्षेत्रों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा जो कासगंज व बरेली से सटे हुए हैं। गाड़ी संख्या 09157 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर स्पेशल 10 मई को बांद्रा से प्रस्थान कर चुकी है। यह ट्रेन 11 मई को रात 00:37 बजे कासगंज और सुबह 03:09 बजे बरेली सिटी पहुंचेगी। यहाँ से पीलीभीत और सीतापुर के रास्ते यह शाम 17:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर के बीच 10 मई को चलेगी विशेष अनारक्षित ट्रेन वापसी में, गाड़ी संख्या 09158 गोरखपुर-रतलाम स्पेशल 11 मई की रात 20:30 बजे गोरख...