पीलीभीत, मई 2 -- पीलीभीत। गर्मी के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे ने एक जोड़ी अनारक्षित ग्रीष्मकालीन(समर स्पेशल) विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इससे पीलीभीत सहित तराई क्षेत्र के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा में राहत मिलेगी। एक ट्रिप रहेगी। रेल प्रशासन के अनुसार 09157 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन तीन मई को रात 12:30 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होकर विभिन्न प्रमुख स्टेशनों से होते हुए दूसरे दिन शाम 5:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन पीलीभीत स्टेशन पर सुबह 6:29 बजे पहुंचेगी। जिससे स्थानीय यात्रियों को सीधे मुंबई रूट का कनेक्शन मिलेगा। वापसी में 09158 गोरखपुर-बोरीवली टर्मिनस अनारक्षित स्पेशल चार मई को रात 8:30 बजे गोरखपुर से चलेगी और अगले दिन सुबह 6:06 बजे पीलीभीत पहुंचेगी। इसके बा...