रांची, जनवरी 7 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू प्रखंड के बांदे गांव निवासी महाबीर ढोडराय (उम्र लगभग 40 वर्ष, पिता- गोमने मुंडा) की बुधवार को इलाज के दौरान सदर अस्पताल, खूंटी में मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, महाबीर ने मंगलवार को कीटनाशक दवा पी ली थी, जिसके बाद उसे तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति में कुछ सुधार होने पर उसे घर भेज दिया गया था। बताया गया कि अस्पताल से लौटने के बाद देर रात उसने दोबारा कीटनाशक दवा पी ली। बुधवार की अहले सुबह उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उसे पुनः अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि महाबीर की मानसिक स्थिति लंबे समय से ठीक नहीं थी और वह मानसिक अवसाद से जूझ रहा था। मृतक अपने पीछे पांच नाबालिग पुत्र छोड़ गया है। महाबीर की असमय मृत्यु ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.